{"_id":"67331113339cd13be602ef4c","slug":"video-in-mahendragarh-30-youth-of-baba-bhainya-swayamsevak-sangh-cleaned-the-four-acre-temple-complex","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महेंद्रगढ़ में बाबा भैंया स्वयंसेवक संघ के 30 युवाओं ने चार एकड़ मंदिर परिसर में की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महेंद्रगढ़ में बाबा भैंया स्वयंसेवक संघ के 30 युवाओं ने चार एकड़ मंदिर परिसर में की सफाई
महेंद्रगढ़ के गांव अगिहार के बाबा भैंया स्वयं सेवक संघ के 30 युवाओं ने 15 नवंबर को आयोजित होने वाले बाबा भैंया मेला को लेकर मंदिर में सफाई अभियान चलाया। संघ के युवाओं ने सुबह नौ बजे सफाई अभियान शुरू कर चार एकड़ में बने बाबा भैंया मंदिर परिसर में पौधों की कटाई-छंटाई की। साथ ही परिसर के मुख्य मार्गों के दोनों ओर लगाए पौधों की खोदी कर सिंचाई भी की।
बाबा भैंया स्वयं सेवक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार व सचिव सुरेंद्र मास्टर ने बताया कि कोरोना काल में संघ के युवाओं ने बाबा भैंया मंदिर परिसर के पास आधा-आधा एकड़ में दो पार्क विकसित किए थे। साथ ही मंदिर परिसर में 500 से अधिक पौधे लगाए थे। उन्होंने बताया कि आगामी 15 नंवबर को पूर्णिमा के अवसर पर बाबा भैंया के मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को ध्यान में रखते हुए शिव मंदिर, बालाजी मंदिर, दुर्गा माता मंदिर की भी साफ-सफाई की। इस अवसर पर मंदिर कमेटी प्रधान रामनिवास सिंह, युधिष्ठिर, सुंदर, कमल, मोहित, अमित, राहुल, रविंद्र, नितिन, रजनीश, आशु, ऋतिक, मनोज, गौरव सहित अन्य युवाओं ने श्रमदान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।