Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
In Mahendragarh, before the wedding of an orphaned girl, the team of famous Haryanvi singer Vikas Pasoria donated one lakh rupees as a wedding gift.
{"_id":"6985851778f04600900300b1","slug":"video-in-mahendragarh-before-the-wedding-of-an-orphaned-girl-the-team-of-famous-haryanvi-singer-vikas-pasoria-donated-one-lakh-rupees-as-a-wedding-gift-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में अनाथ बेटी की शादी से पूर्व प्रसिद्ध हरियाणा गायक विकास पासोरिया की टीम ने एक लाख रुपये कन्यादान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में अनाथ बेटी की शादी से पूर्व प्रसिद्ध हरियाणा गायक विकास पासोरिया की टीम ने एक लाख रुपये कन्यादान किया
गांव बवाना निवासी एक अनाथ बेटी की शादी के लिए प्रसिद्ध हरियाणवी रागनी गायक विकास पासोरिया और उनकी टीम ने वीरवार शाम को एक लाख रुपये का कन्यादान किया। महेंद्रगढ़ जिले के गांव बवाना निवासी कंचन की शादी 26 फरवरी को तय की गई है। कंचन के माता-पिता का साया बचपन में ही उनके सिर से उठ गया था, जिसके बाद उसके ताऊ ने उसका पालन-पोषण किया और विवाह का रिश्ता तय किया।
बता दें कि गांव में फरवरी माह में आयोजित मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंचे गायक विकास पासोरिया को कंचन की स्थिति के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर वीरवार शाम को कन्यादान के रूप में एक लाख रुपये की राशि का चेक कंचन के परिजनों को भेंट किया।
इस भावुक क्षण को देखकर ग्रामीणों ने गायक विकास पासोरिया और उनकी टीम की सराहना की तथा इस नेक कार्य के लिए आभार जताया। वहीं इस पहल से प्रेरित होकर अब गांव के अन्य लोग भी मदद के लिए आगे आने लगे हैं। साथ ही ग्रामीणों की ओर से कंचन का विवाह धूमधाम से संपन्न करने में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।