{"_id":"681314136def6b33e700305d","slug":"video-in-mahendragarh-some-youths-beat-up-a-sanitation-worker-near-the-vegetable-market-the-workers-raised-slogans-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में सब्जी मंडी के पास युवकों ने की सफाई कर्मचारी के साथ की मारपीट, कर्मचारियों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में सब्जी मंडी के पास युवकों ने की सफाई कर्मचारी के साथ की मारपीट, कर्मचारियों ने की नारेबाजी
सुबह सब्जी मंडी में एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने पर सफाई कर्मचारियों ने युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। वीरवार की सुबह सात बजे डीसी रेट पर लगा कर्मचारी रामू सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ के गेट पर सफाई कर रहा था। उसी समय सब्जी मंडी में चार-पांच लोगों से कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई की बात मार पिटाई तक पहुंच गई। इसके अलावा जाति सूचक शब्द कहे। कर्मचारियों ने बीचबचाव करते हुए कर्मचारियों को छुड़वाया। उसके बाद सफाई कर्मचारी सफाई कार्य छाेड़कर नगर पालिका कार्यालय में एकत्रित होकर नारेबाजी कर विरोध जताया।
नगर पालिका महेंद्रगढ़ में सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट व जाती सूचक शब्द कहने के मामले में कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया तथा चार-पांच युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। मौके पर पहुंचे एसडीएम अनिल कुमार व पुलिस प्रशासन ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर करने आश्वासन दिया था। उसके बाद कर्मचारियों ने कार्य पर लौट गए। सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण ने बताया कि ने बताया कि जब तक युवकों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी तब तक कार्य नहीं करेंगे। मौके पर उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार ने पहुंचकर कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने पुलिस के माध्यम से युवकों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद सभी सफाई कर्मचारी कार्य पर लौट गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।