{"_id":"681b49cc6b595d3b070052c9","slug":"video-practice-was-done-to-deal-with-emergency-situations-under-mock-drill-in-kanina-of-mahindergarh-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ के कनीना में माक ड्रिल के तहत आपातकालीन हालात से निपटने का किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ के कनीना में माक ड्रिल के तहत आपातकालीन हालात से निपटने का किया अभ्यास
उपमंडल अधिकारी कार्यालय कनीना में बुधवार शाम चार बजे मॉक ड्रिल का आयोजन कर आपातकालीन स्थिति में बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस, स्वास्थ्य, दमकल व अन्य विभागों अधिकारियों व कर्मचारियों ने आपातकालीन हालात से निपटने के लिए संयुक्त रूप से अभ्यास किया गया। उपमंडल अधिकारी डाॅ. जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि यह मॉक ड्रिल बढ़ते सुरक्षा खतरे और वर्तमान समय में हालातों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की ओर से सभी जिलों में करवाई गई है।
अभ्यास के दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने वाले विशेष सायरन का संचालन किया गया। इस दौरान तेज व कंपन युक्त आवाज का सायरण बजाते हुए विभागों के कर्मचारियों को सुरक्षा, चिकित्सा सहित अन्य उपायों से अवगत कराया गया। आम नागरिकों को आपतकालीन समय में बजाए जाने वाले सायरन की पहचान के बारे में अवगत कराया। लोगों को हमले की स्थिति में क्या-क्या एहतियात कदम उठाने चाहिए, इसका प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशासन की ओर से माक ड्रिल को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने व प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।