{"_id":"6a81b3ae7b92731222053621","slug":"video-residents-of-nizampur-narnaul-are-troubled-by-the-repeated-repairs-to-the-railway-crossing-bridge-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल के निजामपुर में रेलवे क्रॉसिंग पुल की बार-बार मरम्मत से आमजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल के निजामपुर में रेलवे क्रॉसिंग पुल की बार-बार मरम्मत से आमजन परेशान
निजामपुर के ताऊ देवीलाल चौक से नांगल चौधरी की ओर जाने वाले मार्ग पर बने रेलवे क्रॉसिंग पुल की बार-बार मरम्मत किए जाने से वाहन चालकों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन मरम्मत कार्य के चलते पुल पर यातायात प्रभावित होता है और लोगों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
नहरी पानी किसान संघर्ष समिति के प्रधान महावीर सलामपुरा ने कहा कि पुल की बार-बार मरम्मत समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को पुल की स्थिति की तकनीकी जांच करवाकर समस्या की वास्तविक वजह का पता लगाना चाहिए।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पुल की मजबूती और सुरक्षा को लेकर विशेषज्ञों से जांच करवाकर स्थायी समाधान किया जाए। बार-बार मरम्मत से जहां सरकारी धन खर्च हो रहा है, वहीं आमजन का समय भी बर्बाद होता है। उन्होंने कहा कि पुल की आवश्यकतानुसार मजबूती का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए, ताकि लोगों को बार-बार होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।