{"_id":"694296efd7e002b5f803a3e5","slug":"video-retired-employees-union-staged-a-protest-in-narnaul-2025-12-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने लघु सचिवालय में अपनी मांगों के लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने लघु सचिवालय में अपनी मांगों के लेकर किया प्रदर्शन
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन की जिला इकाई ने बुधवार को लघु सचिवालय में सुबज 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक धरना दिया। इस धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान घनश्याम दास शर्मा ने की व मंच संचालन जिला सचिव रोशन लाल ने किया।
इस मौके पर राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा ने कहा कि 1982 में आज के दिन सर्वोच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया था, जिसमें सेवानिवृत्त अधिकारियों और पेंशनभोगियों को गरिमा और सम्मान की गारंटी दी गई थी। देश में पेंशनभोगी दिवस दिवंगत डीएस नकारा को कृतज्ञतापूर्वक याद करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि पेंशन न तो कोई दान है, न ही नियोक्ता की इच्छा पर निर्भर कोई अनुग्रह है और न ही कोई अनुग्रह राशि है। यह अतीत में दी गई सेवाओं के लिए भुगतान है। यह एक सामाजिक कल्याणकारी उपाय है जो उन लोगों को सामाजिक-आर्थिक न्याय प्रदान करता है जिन्होंने अपने जीवन के स्वर्णिम काल में नियोक्ता के लिए अथक परिश्रम किया।
उपरोक्त महत्वपूर्ण निर्णय के पांच दशकों बाद भी, केंद्र सरकार पेंशनर्स को आठवीं वेतन आयोग के लाभों से वंचित कर रही है। पेंशन को समाप्त करने की योजना बना रही है। इस दौरान सेवानिवृत सभी कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए उपमंडल अधिकारी अनिरुद्ध यादव को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।