{"_id":"6966288b6c795d6e53044b81","slug":"video-safai-karamcharis-ended-their-strike-after-the-pending-arrears-were-paid-2026-01-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: बकाया एरियर डालने पर सफाई कर्मचारियों ने समाप्त की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: बकाया एरियर डालने पर सफाई कर्मचारियों ने समाप्त की हड़ताल
नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की सात दिन बाद हड़ताल समाप्त हो गई। कर्मचारियों के खाते में उनका बकाया एरियर 2017 से 2023 तक मंगलवार को डाल दिया गया। जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान राहुल सारवान ने की। राहुल सारवान ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में समान काम समान वेतन 2017 से 2023 तक का बकाया एरियर था जो नगर परिषद नारनौल के सभी कर्मचारियों के खाते में डाल दिया गया है। उनकी यही मांग थी कि जब तक जिला महेंद्रगढ़ की एक भी नगर परिषद या नगर पालिकाओं के कर्मचारयों के खाते में एरियर डाल दिया जाएगा। उसके बाद ही कर्मचारी हड़ताल समाप्त करेंगे। नगर परिषद नारनौल के कर्मचारियों के खाते में एरियर डाल दिया है। इसलिए कर्मचारी जिला महेंद्रगढ़ की काम छोड़ हड़ताल समाप्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही महेंद्रगढ़, कनीना, नांगल चौधरी तथा अटेली का बकाया एरियर डाल दिया जाएगा। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ राज्य सचिव महेंद्र बोयत, नगर पालिका कर्मचारी संघ राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सगेलिया, सुरेश कुमार जैदिया, महावीर प्रसाद, रमेश कुमार, विक्रांत, राजेश, कमल, आशु, नीरज, मनोज कुमार और भूपेंद्र सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।