{"_id":"6880ae7f44665fc4400933ad","slug":"video-sundarkand-paath-organized-in-mohalla-gudri-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: मोहल्ला गुदड़ी में सुंदरकांड पाठ का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: मोहल्ला गुदड़ी में सुंदरकांड पाठ का आयोजन
श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा मंगलवार रात मोहल्ला गुदड़ी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की। सर्वप्रथम पंडित जितेंद्र शर्मा द्वारा यजमान मंगलसिंह यादव, मंजू यादव, रवि यादव व सपना को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई। इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें पंडित महेश शर्मा, दीपक शर्मा, काशीराम पार्षद, विजय जैन, पंडित अजय शर्मा, विजय हल्दिया, दिनेश बारी व सुरेंद्र सैनी आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। गायक प्रवीण पटीकरा ने सीता हरके ले गया रावण मूंछ वाला पता लगाने चला है हनुमत पूंछ वाला व डॉ. सुभाष ने मंदिर में सज रहे हो मर्जी है क्या तुम्हारी, दर्शन को सब खड़े हैं कब आएगी मेरी बारी तथा गायिका मंजू ने शिवरात्रि पर भगवान शंकर को प्रसन्न करते हुए बूटी ज्ञान की पीला दे भोलेनाथ भजन सुनकार वातावरण भक्तिमय बना दिया। वहीं आचार्य क्रांति निर्मल ने धमाल सुनकार सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इसके बाद यजमान परिवार को भगवान राम का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर महेश सोनी, ललित सैनी, विजय यादव, नारायण शास्त्री, डॉ. शिव कुमार, मोहन सागर, गौरव म्यूजिकल ग्रुप के मास्टर सुनील व सुमन सोनी सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।