सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The MLA inspected the ongoing development works at the railway station

महेंद्रगढ़: विधायक ने रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्याें का किया निरीक्षण

Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Sat, 13 Dec 2025 04:34 PM IST
The MLA inspected the ongoing development works at the railway station
अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे 50 करोड़ रुपये के विकास कार्याें का शनिवार को विधायक ने निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक कंवर सिंह यादव ने स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। विधायक कवर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण और विकास पर लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ऐसे में एक जनप्रतिनिधि के नाते यह उनकी जिम्मेदारी बनती है कि कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा पर नजर रखी जाए। उन्होंने विशेष रूप से राजकीय रेलवे पुलिस चौकी की अव्यवस्थाओं पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि जीआरपी चौकी में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन उनके लिए न तो पर्याप्त कार्यालय व्यवस्था है और न ही रहने, ड्रेस बदलने और वाशरूम जैसी बुनियादी सुविधाएं। विधायक ने कहा कि वे इस विषय को महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह के समक्ष रखेंगे और रेलवे अधिकारियों से भी बात करेंगे, ताकि जीआरपी चौकी में कर्मचारियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब स्टेशन को मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, तो जीआरपी चौकी की व्यवस्था भी उसी स्तर की होनी चाहिए। निर्माण कार्य की गति पर बात करते हुए विधायक ने कहा कि स्टेशन का कार्य जून में पूरा होना था, लेकिन अब इसमें छह से आठ महीने और लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक-दो महीने आगे-पीछे होने की ज्यादा चिंता नहीं है, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। स्टेशन ऐसा बने कि महेंद्रगढ़ की जनता का मान-सम्मान बढ़े और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और आधुनिक रेलवे स्टेशन के सपने को साकार किया जा सके। स्टेशन मास्टर निरंजन कुमार द्वारा धीमी गति से काम होने की बात कहे जाने पर विधायक ने कहा कि वे स्वयं इस पर लगातार नजर रखेंगे और अधिकारियों से बातचीत कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कार्य जल्द से जल्द और तय मानकों के अनुसार पूरा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

भिवानी में जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश को लेकर परीक्षा आयोजित

13 Dec 2025

झांसी नगर निगम में लंबित मांगों को लेकर नाराज सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

13 Dec 2025

Video : गोंडा...16 परीक्षा केंद्रों पर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शुरू

13 Dec 2025

Video : अमेठी...कक्षा छह नवोदय प्रवेश परीक्षा शुरू, 13 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होने पहुंचे 4609 छात्र

13 Dec 2025

Video : अमेठी...सपा महिला जिला अध्यक्ष ने आंबेडकर तिराहे पर लगाए पोस्टर

13 Dec 2025
विज्ञापन

फरीदाबाद: शनिवार सुबह घना कोहरा छाया, वाहन चालक परेशान; दिन में जली वाहनों की लाइटें

13 Dec 2025

दिल्ली में सर्दी का असर: शनिवार सुबह घनी धुंध की चादर, दृश्यता घटी; सड़कों पर थमी वाहनों की रफ्तार

13 Dec 2025
विज्ञापन

Video : गड्ढा भरना भूले जिम्मेदार...चालकों के लिए परेशानी का सबब बना

13 Dec 2025

Baghpat: प्रधानी चुनाव की रंजिश में 60 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

13 Dec 2025

घाट पर बने रैन बसेरा को चालू करने की मांग, VIDEO

13 Dec 2025

नारनौल से रेवाड़ी-रिंगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 26, 29, 30 दिसंबर तक का किया विस्तार

IMA POP Dehradun: पासिंग आउट परेड का थल सेनाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

हापुड़ में ठंड का असर: शनिवार सुबह घना कोहरा छाया, दृश्यता घटी; सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन

13 Dec 2025

अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने दी सेवा के बारे में जानकारी

13 Dec 2025

नारनौल में सुबह बादलवाही के साथ दिखा कोहरा, मौसम विभाग का कहना बारिश की नहीं संभावना

आजमगढ़ में मुठभेड़, बदमाश गिरफ्तार; VIDEO

13 Dec 2025

फगवाड़ा के अनाधिकृत कूड़े के डंप में लगी आग

13 Dec 2025

फतेहाबाद के टोहाना में मौसम की पहली धुंध, लाइटें चलाकर धीमी गति से चले वाहन

13 Dec 2025

फतेहाबाद के टोहाना में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ा रहे नगर परिषद कर्मचारी, वीडियो वायरल

13 Dec 2025

मोगा में बाइक से टकराई ट्रेन, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

कानपुर देहात में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, किसान की मौत…चालक मौके से फरार

13 Dec 2025

बरेली बवाल प्रकरण में Maulana Tauqeer Raza की मुश्किलें बढ़ीं, एक और चार्जशीट दाखिल

13 Dec 2025

Video : श्री शिरडी साई कृपा धाम में साईं बाबा की चरण पादुकाओं का दर्शन करते भक्त

13 Dec 2025

Video : ठंड और गलन बढ़ी...सीतापुर रोड पर कोहरे में वाहनों की लाइट जलाकर निकले लोग

13 Dec 2025

Video : सुल्तानपुर...मुठभेड़ में अमन यादव हत्याकांड का आरोपी घायल

13 Dec 2025

लखनऊ में शनिवार की सुबह दिखा घना कोहरा, पचास मीटर से कम रही दृश्यता

13 Dec 2025

झांसी: दीपनारायण के साथ डकैती एवं रंगदारी के मामले में सह अभियुक्त अनिल यादव उर्फ मामा का कोर्ट में सरेंडर

13 Dec 2025

सोनभद्र में 171 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह, VIDEO

13 Dec 2025

धान खरीद की मांग को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन, VIDEO

13 Dec 2025

Muzaffarnagar: मुठभेड़ में चोरी का आरोपी दस हजार रूपये का इनामी घायल, काफी समय से चल रहा था वांछित

13 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed