{"_id":"6995b188477385ba0a014b55","slug":"video-amar-ujala-foundation-police-dost-program-was-organized-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस दोस्त कार्यक्रम का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस दोस्त कार्यक्रम का हुआ आयोजन
अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस दोस्त कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को आर्य पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने तहसील कैंप थाने का भ्रमण किया। थाना प्रभारी दीवान सिंह ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। बच्चों ने थाने में सबसे पहले एसएचओ और मुंशी कार्यालय के बारे में जानकारी ली। इसके बाद हवालात देखी और फिर पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने हवालात और जेल में क्या अंतर होता है? कोई अपराधी पकड़ा जाता है तो उसे कहां बंद किया जाता है? कोई बार-बार कॉल कर कोई परेशान करते तो उसकी शिकायत कैसे और कहां करें? के बारे में जाना।
थाना प्रभारी दीवान सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध लगातार बढ़ रहा है। जिस कारण हर समय सावधान रहने की आवश्यकता है। सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से बात न करें। अनजान कॉल न उठाएं और संदेह होने पर तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी। साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत ही 1930 पर कॉल कर इसकी जानकारी दें। साथ ही छात्रों को नशे से भी दूर रहना चाहिए। छात्र जीवन में नशे की आदत लगने से पढ़ाई और सेहत दोनों का नुकसान होता है। नशे से दूर रहकर ही पढ़ाई पर ध्यान दिया जा सकेगा। यातायात नियमों का पालन करना भी जरूरी है। उन्होंने सभी से दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर आर्य पीजी कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग के प्रभारी डॉ. दिनेश गाल्हयाण व सोनू मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।