{"_id":"681318484650dccc9d078cff","slug":"video-car-collides-with-two-bikes-in-panipat-woman-dies-son-and-daughter-in-law-injured-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, महिला की मौत; बेटे-बहू घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, महिला की मौत; बेटे-बहू घायल
नेशनल हाइवे 709 एडी पर सनौली क्षेत्र में अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं उसके दो बेटे, बहू और पोता घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के तीसरे बेटे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
हदसा बुधवार देर शाम को हुआ। गांव जलालपुर-1 निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकातय में बताया कि बुधवार को उसका भाई कुलदीप, मां संतरा, भाभी आरती, दूसरा भाई प्रदीप व भतीजा प्रियांशू गांव नवादा-आर में दवा लेने गए थे। प्रियांशु को दवा दिलाकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह श्याम पैलेस हॉल के पास पहुंचे तो एक अनियंत्रित कार ने प्रदीप और कुलदीप की बाइकों को टक्कर मार दी।
जिससे सभी लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर मां संतरा की मौत हो गई। भाई प्रदीप, कुलदीप भारी आरती घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने अजय की शिकायत पर कार सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।