{"_id":"69d78a0cd6f735274105353c","slug":"video-farmers-will-protest-on-april-11-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: किसान 11 अप्रैल को प्रदेशभर करेंगे नेशनल हाईवे बंद, आढ़ती तीन घंटे बंद रखेंगे तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: किसान 11 अप्रैल को प्रदेशभर करेंगे नेशनल हाईवे बंद, आढ़ती तीन घंटे बंद रखेंगे तौल
संयुक्त किसान मोर्चा ने रबी सीजन में खरीद के नियमों के विरोध में 11 अप्रैल को प्रदेश में नेशनल हाईवे बंद करने की चेतावनी दी है। प्रत्येक जिले में एक नेशनल हाईवे बंद किया जाएगा। इसके साथ आढ़तियों का भी समर्थन मांगा है। मोर्चा की मांग पर पानीपत की आढ़ती एसोसिएशन ने 11 अप्रैल को सुबह 11 से दो बजे तक तीन घंटे तौल बंद करने का फैसला लिया है। किसानों ने शहर के दुकानदारों और व्यापारियों से भी समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा कि किसान की फसल बिकने के बाद ही व्यापार में तेजी आएगी।
संयुक्त किसान मोर्चा ने इसके लिए वीरवार को किसान भवन में बैठक की। संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक जयकरण कादियान ने इसका संचालन किया। जिला आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान धर्मबीर मलिक विशेष रूप से बैठक में शामिल हुए।
जयकरण कादियान ने कहा कि सरकार ने किसानों पर मनमर्जी के नियम लागू कर दिए हैं। धान में घोटाला अधिकारियों ने किया और नियम किसानों पर लागू कर दिए गए। उन्होंने कहा कि सरकार ने 10 अप्रैल तक नियमों को वापस नहीं लिया तो संयुक्त किसान मोर्चा प्रदेशभर में 11 अप्रैल को नेशनल हाईवे को बंद कर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। प्रत्येक जिले में एक नेशनल हाईवे बंद रखा जाएगा। पानीपत में पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर डाहर गांव स्थित टोल पर धरना दिया जाएगा। इस दौरान एंबुलेंस और दूसरे आपातकाल वाहनों को जाने दिया जाएगा। बाकी वाहनों को नहीं निकलने दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।