{"_id":"6995b18cb66db05a01042ee8","slug":"video-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मायका पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मायका पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
थाना सदर क्षेत्र के सिठाना गांव में मंगलवार शाम महिला रानी (32) की फंदा लगाने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने महिला के पति अजीत व अन्य ससुरालियों पर हत्या कर फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए। मृतका के भाई ने बताया कि उन्हें सूचना दी गई थी कि उसे गाय ने टक्कर मार दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। उन्हें शव के पास जाने से रोक दिया। पुलिस ने शिकायत पर पति, सास, ससुर समेत पांच के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
अर्जुन नगर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी बहन रानी की शादी नवंबर 2011 में सिठाना गांव निवासी अजीत के साथ हुई थी। मंगलवार शाम को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि रानी को गाय ने टक्कर मार दी है और उसकी हालत गंभीर है। वह तुरंत ही सिठाना गांव में पहुंच गए। गांव में रानी के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। उन्होंने रानी का शव देखने के लिए कहा तो ससुरालियों ने शव के पास जान से रोक दिया। जिस पर उन्हें कुछ शक हुआ और पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो रानी के गले पर निशान मिले। जिस पर मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पति अजीत, सास सुंदरी, ससुर नवाब और अजीत के भाईयों अमित, दीपक व प्रमजीत पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।