{"_id":"6ac72ccb60fb3a32390c9990","slug":"video-10-cattle-hit-by-a-vehicle-on-the-delhi-jaipur-highway-in-rewari-five-dead-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहन की चपेट में आए 10 गोवंश, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहन की चपेट में आए 10 गोवंश, पांच की मौत
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सावन पुल पंप हाउस के पास बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां हाईवे पर घूम रहे करीब 10 गोवंश किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में पांच गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद गोसेवा संगठन बावल और गो उपचार गोशाला की टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने मृत गोवंशों को वहां से हटाया और घायल गोवंशों को उपचार के लिए गोशाला पहुंचाया। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक गोवंशों के पड़े रहने से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गोसेवा संगठन बावल के प्रधान धर्मवीर ने बताया कि बुधवार रात संगठन को सूचना मिली थी कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सावन पुल पंप हाउस के पास कई गोवंश किसी वाहन की चपेट में आ गए हैं। सूचना मिलते ही संगठन की टीम मौके पर पहुंची। वहां करीब 10 गोवंश हादसे का शिकार मिले।
इनमें से पांच गोवंशों की मौत हो चुकी थी, जबकि पांच अन्य घायल अवस्था में थे। घायल गोवंशों को गो उपचार गोशाला की टीम के माध्यम से उपचार के लिए ले जाया गया। उन्होंने बताया कि घायल गोवंशों की हालत पर नजर रखी जा रही है और उनका उपचार कराया जा रहा है।
खुले में घूम रहे गोवंशों से हादसे का खतरा:
हादसे के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खुले में घूम रहे गोवंशों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हाईवे पर वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है और रात के समय वाहनों की गति भी अधिक रहती है। ऐसे में गोवंशों के अचानक सड़क पर आ जाने से वाहन चालकों के लिए उन्हें बचाना मुश्किल हो जाता है। इससे न केवल गोवंशों की जान खतरे में पड़ती है, बल्कि वाहन चालकों के साथ भी गंभीर हादसा होने की आशंका रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।