सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth Congress protest in Rewari

रेवाड़ी: मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर युवा कांग्रेस ने उठाई आवाज

Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Mon, 02 Feb 2026 06:30 PM IST
Youth Congress protest in Rewari
गांव नांगल भगवानपुर में हरियाणा युवा कांग्रेस की तरफ से मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा के समानांतर नई रोजगार गारंटी योजना विकसित भारत-जी राम जी लागू किए जाने का विरोध करना रहा। बैठक का नेतृत्व हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने किया, जबकि अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष राज प्रकाश ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत युवा कांग्रेस जिला व ब्लॉक स्तर पर आंदोलन को तेज करेगी। गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए निशित कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा अब पूरी तरह उजागर हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जहां पिछले वर्ष मनरेगा के लिए 86 हजार करोड़ रुपये का बजट था, वहीं अब नई योजना वीबी-जी राम जी के लिए 95,692 करोड़ रुपये और मनरेगा के लिए मात्र 30 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह स्पष्ट संकेत है कि भाजपा सरकार मनरेगा को कमजोर कर धीरे-धीरे समाप्त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई मनरेगा योजना करोड़ों गरीबों, किसानों और मजदूरों की आजीविका का आधार रही है। आज सरकार नई योजनाओं की घोषणाओं में व्यस्त है, जबकि जमीनी स्तर पर मजदूरों को न पूरा काम मिल रहा है और न ही समय पर मजदूरी। इस अवसर पर पूर्ण सरपंच, प्रकाश सरपंच, जयप्रकाश मास्टर, सतबीर गिरदावर, वीर सिंह, पुनीत बुलान सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

9 दिन बाद भी सिर नहीं मिला, HR हत्याकांड में नया खुलासा!

02 Feb 2026

फगवाड़ा के गांव खलवाड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में पांच लोग घायल

02 Feb 2026

डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर ढिल्लों पहुंचे नाभा के हीरा महल

02 Feb 2026

नाभा रियासत के महाराजा रिपुदमन सिंह के पड़पोते अभिउदय प्रताप की दस्तार बंदी में पहुंचे विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

02 Feb 2026

कुल्लू: क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला में जेबीटी शिक्षक सीखेंगे पाठ्यक्रम को रोचक बनाना

02 Feb 2026
विज्ञापन

बुधान स्कूल में विद्यार्थियों को एआई आधारित काउंसलिंग पोर्टल के बारे में दी जानकारी

02 Feb 2026

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के टक्का गांव में बेसहारा पशुओं से किसान परेशान

02 Feb 2026
विज्ञापन

Video: डेरा बाबा रुद्रानंद से चली मां चिंतपूर्णी की पैदल यात्रा का बडूही पहुंचने पर भव्य स्वागत

02 Feb 2026

अलीगढ़ में फिर छाया कोहरा, धूप निकलने की उम्मीद धूमिल

02 Feb 2026

लुधियाना के नगर निगम डी जोन दफ्तर के गेट पर टोका मोहल्ले के लोग और कांग्रेसी धरने पर बैठे

02 Feb 2026

Jodhpur News: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में SIT की जांच तेज, पिता को बुलाकर की पूछताछ

02 Feb 2026

Bareilly: नवाबगंज में सपा नेता के मकान और शोरूम में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हुई घटना

02 Feb 2026

धर्मशाला: यूजीसी मामले में राजपूत कल्याण सभा ने किया प्रदर्शन

02 Feb 2026

Satna News: धर्मांतरण प्रकरण के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सीज मकान पर तीन घंटे तक चली जेसीबी

02 Feb 2026

VIDEO: ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में होली रसिया का शुभारंभ, ब्रज रस से सराबोर हुए श्रद्धालु

02 Feb 2026

VIDEO: महंगाई में टूटता घरेलू बजट...कम आय वाले परिवारों ने जानें क्या कहा

02 Feb 2026

VIDEO: आगरा को बुलेट ट्रेन की सौगात, दो घंटे में पहुंचेंगे काशी; जानें कितनी होगी रफ्तार और किराया

02 Feb 2026

VIDEO: दवाइयां सस्ती, पढ़ाई और इलाज में राहत; आम परिवारों ने बताया 'सुकून देने वाला' बजट

02 Feb 2026

69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आवास के बाहर किया प्रदर्शन

02 Feb 2026

Narmadapuram News: पचमढ़ी होटल ब्लास्ट से हड़कंप, एक ही परिवार के चार सदस्य घायल, कर्मचारी झुलसा

02 Feb 2026

तेल और गैस बचाओ अभियान पखवाड़ा शुरू, लखनऊ में अवनीश कुमार अवस्थी ने लोगों को दिलाई शपथ

02 Feb 2026

MP News: शिवपुरी में बंद के दौरान बवाल, जिले में मारपीट और तोड़फोड़, 20 से अधिक लोगों पर एफआईआर

02 Feb 2026

कानपुर: पनकी रेलवे पुल के दोनों छोर गहरी खाई, बैरिकेडिंग न होने से हादसों का खतरा

02 Feb 2026

कानपुर: पनकी धाम स्टेशन मोड़ पर सड़क की जर्जर हालत

02 Feb 2026

कानपुर: पनकी के रेलवे पुल स्थित फुटपाथ के पत्थर टूटे

02 Feb 2026

कानपुर: कालपी रोड से रानीगंज जाने वाली सड़क की जर्जर हालत

02 Feb 2026

कानपुर: सराय मीता गांव जाने वाली सड़क की जर्जर हालत

02 Feb 2026

कानपुर: इंडियन ऑयल बॉटलिंग प्लांट स्थित सड़क की जर्जर हालत

02 Feb 2026

कानपुर: सड़क पर चेंबर का खड़ा ढक्कन हादसों को द रहा दावत

02 Feb 2026

कानपुर: पनकी में नालियां चोक होने से सड़क पर जलभराव

02 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed