{"_id":"6a3398f6f75338c1f104bc44","slug":"video-5000-people-performed-mass-yoga-at-the-yoga-mahakumbh-at-mdu-rohtak-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक एमडीयू के योग महाकुंभ में 5 हजार लोगों ने किया सामूहिक योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक एमडीयू के योग महाकुंभ में 5 हजार लोगों ने किया सामूहिक योग
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:36 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सरदार वल्लभभाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में वीरवार को जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 5 हजार लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया ने योग को भारत की प्राचीन परंपरा बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगासन कराए गए। साथ ही योग आधारित कला-इतिहास प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। जिला प्रशासन, विश्वविद्यालय अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, एनसीसी, एनएसएस स्वयंसेवकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।