{"_id":"67655bfc5fa8c43f1b0c265a","slug":"video-bjal-kanana-rathatha-karana-ka-maga-ka-lkara-kasana-sabha-na-kaya-paratharashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिजली कानून रद्द करने की मांग को लेकर किसान सभा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिजली कानून रद्द करने की मांग को लेकर किसान सभा ने किया प्रदर्शन
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 05:28 PM IST
बिजली कानून रद्द कर स्मार्ट / रिचार्ज मीटर योजना वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा ने एसई कार्यालय पर धरना दिया। यहां सुबह 11 से 2:30 बजे तक नारेबाजी के जरिये विरोध जताया व एसई को ज्ञापन सौंपा। सभी ने सीमा पर किसानों को रोकने व दमन करने की निंदा करते हुए आंदोलनकारी किसानों से बातचीत करने की मांग की। किसान सभा के जिला प्रधान प्रीत सिंह, सुरेंद्र मलिक, रामफल देशवाल, रमेश जाखड़ ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन की अध्यक्षता की।
किसान सभा के राज्य महासचिव सुमित दलाल ने कहा कि बिजली के मुद्दे को लेकर किसान सभा ने उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय पर चार जिलों का संयुक्त धरना दिया। किसान सभा पदाधिकारियों ने कहा कि दिल्ली किसान आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने किसानों को लिखित आश्वाशन दिया था। इसके बिंदु चार में केंद्र सरकार ने स्पष्ट लिखा है कि बिजली बिल में किसान पर असर डालने वाले प्रावधानों पर सबसे पहले स्टेकहोल्डर्स/संयुक्त किसान मोर्चा से चर्चा होगी। मोर्चा से चर्चा के बाद ही बिल को संसद में पेश किया जाएगा। केंद्र सरकार अपने वायदे से मुकरते हुए कानून के प्रावधानों को लागू करना शुरू कर दिया है। इसका उदाहरण स्मार्ट/प्रीपेड मीटर योजना है। इसे बिजली मंत्री प्रदेश में जल्द लागू करने की बात कह रहे हैं। इसकी शुरुआत सरकारी कर्मचारियों से होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।