{"_id":"69f35fb0a49d562147079d97","slug":"video-more-than-400-players-from-kiloi-won-medals-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरी शान: किलोई में तराशे जा रहे भावी पदकवीर, अब तक 400 से अधिक ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरी शान: किलोई में तराशे जा रहे भावी पदकवीर, अब तक 400 से अधिक ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते पदक
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 07:27 PM IST
Link Copied
किलोई ने 50 साल में खेतों की मिट्टी से निकलकर बास्केटबॉल कोर्ट तक खिलाड़ियों को पहुंचाया और सफलता की राह दिखाई है। यहां की गलियों से निकले 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय पदक, जबकि 40 से अधिक ने विदेशी धरती पर पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया। खेल को और बढ़ोतरी देने में वैज्ञानिक डॉ. रामधन का नाम शामिल है।
बास्केटबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं स्पोर्ट्स क्लब किलोई के प्रधान रविंद्र उर्फ टिन्नू बताते हैं कि 1940 के दशक में गांव में बास्केटबॉल की शुरूआत मानी जाती है। गांव के राजकीय स्कूल में पीटीआई जगदेव सिंह आए थे जिन्होंने खेल को नई दिशा दी। रविंद्र ने बताया कि 1966 तक हमारे दादा ने भी बास्केटबॉल खेल में अपना नाम चमकाया है। गांव में बास्केटबॉल के बेहतर परिणामों से 1987 में क्लब की शुरूआत की गई। जहां हर दो साल में पदाधिकारियों का चयन किया गया जाता है।
रेलवे में सेवाएं दे रहे एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सतविंद्र ने बताया कि डॉ. रामधन के नाम से लगातार हर साल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट आयोजित हो रही है। गांव में बास्केटबॉल के अलावा कुश्ती, कबड्डी, नेटबॉल व कॉर्क बॉल में खेलने वाले गांव में अधिकत्तर युवा रेलवे और आर्मी में अपनी सेवाएं दे चुके है। खेल की शुरूआत में खिलाड़ी मास्टर हुकुम सिंह चर्चित है। फिलहाल, गांव में कुल पांच नर्सियां हैं जिनमें दो सरकारी व तीन प्राइवेट है। इनमें बॉस्केटबॉल की 2, कबड्डी की 2 व एक नेटबॉल की नर्सरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।