Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Rohtak: The Haryana Joint Employees' Forum has expressed dissatisfaction with the government's policies and decided to launch an agitation starting October 5.
{"_id":"6a7853e0559148caec06210d","slug":"video-rohtak-the-haryana-joint-employees-forum-has-expressed-dissatisfaction-with-the-governments-policies-and-decided-to-launch-an-agitation-starting-october-5-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जताई नाराजगी, 5 अक्तूबर से आंदोलन शुरू करने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जताई नाराजगी, 5 अक्तूबर से आंदोलन शुरू करने का लिया निर्णय
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 03:48 PM IST
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की ओर से रविवार को रोहतक के पीडब्ल्यूडी कार्यालय के कर्मचारी भवन में प्रदेशभर के कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक में सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए 5 अक्तूबर से बड़ा आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के राज्य महासचिव इंद्र सिंह सिहाग ने कहा कि सरकार पूरी तरह कर्मचारी विरोधी है। उन्होंने पब्लिक हेल्थ विभाग में ग्रामीण जल सप्लाई को पंचायतों के अधीन करने का विरोध किया। सिहाग ने कहा कि अक्टूबर 2024 में सरकार ने एचकेआरएन के 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने का वादा किया था, लेकिन अब तक लागू नहीं किया। तारीख भी 15 अगस्त से बढ़ाकर 21 सितंबर कर दी गई है। उन्होंने नई तबादला नीति, 359 कर्मचारियों की छंटनी, 25 हजार न्यूनतम वेतन और माता-पिता के मेडिकल क्लेम की मांग उठाई। सिहाग ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो 5 अक्तूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राज्य चेयरमैन सतपाल वर्मा, राज्य अध्यक्ष कुलवंत शर्मा, राज्य उप प्रधान धर्मराज घनघस, जिला प्रधान विक्रम साहू, जिला सचिव विनय रोहिल्ला, जिला कोषाध्यक्ष ध्रुव कौशिक, जिला चेयरमैन रामनिवास चोपड़ा व प्रदेश अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।