Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
VIDEO : fourth death anniversary of Saint Shri Yamuna Muni Maharaj was celebrated in Sirsa
{"_id":"6790a97c01ce901df30461ad","slug":"video-fourth-death-anniversary-of-saint-shri-yamuna-muni-maharaj-was-celebrated-in-sirsa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिरसा में संत श्री यमुना मुनि महाराज की चौथी बरसी मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सिरसा में संत श्री यमुना मुनि महाराज की चौथी बरसी मनाई
सिरसा के रोड़ी स्थित श्री कृष्ण गौशाला में श्री श्री 108 संत यमुना मुनि महाराज की बरसी बुधवार को बड़ी धूमधाम से मनाई गई। संत यमुना मुनि की याद में श्री अखंड रामायण का प्रकाश कर भोग डाले गए।
रमेश चंद्र शास्त्री व पंडित विकास शर्मा द्वारा हवन कुंड में पूरे विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ करवा कर पूर्णाहुति डलवाई गई। यजमानों ने पूरे भक्ति भाव के साथ पूर्णाहुति में सम्मिलित होते हुए ब्राह्मणों को जथा संभव दान दक्षिणा दी।
वहीं, बुधवार को ब्रह्मलीन संत श्री यमुना मुनि महाराज की रोड़ी स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में मूर्ति स्थापना बड़ी धूमधाम से की गई थी। जोकि गत दिवस मंगलवार को नगर परिक्रमा भी की गई थी। ब्रह्मलीन बाबा जी के शिष्य सीताराम मुनि ने बताया कि गुरुजी बीते लगभग 25-30 वर्षों से श्री कृष्ण गौशाला रोड़ी में रहकर निरंतर गौ की सेवा करते-करते 22 जनवरी 2021 को प्रभु चरणों में विलीन हो गए थे।
उनकी चौथी बरसी पर आसपास के साधु समाज भेख व हजारों की संख्या में आसपास के गांवों की संगत पहुंची। आसपास गांव से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने संत यमुना मुनि के आसन पर नतमस्तक होकर बाबा जी का आशीर्वाद लिया और गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर गौशाला व बाहर दुकानों को खूब सजाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।