{"_id":"689dcdb8c54f60af8a01691d","slug":"video-migration-due-to-water-logging-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा: गांव कालांवाली में स्लम बस्तियों से लोग कर रहे पलायन, बरसाती पानी बना समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: गांव कालांवाली में स्लम बस्तियों से लोग कर रहे पलायन, बरसाती पानी बना समस्या
गांव कालांवाली की स्लम बस्तियों के बीच में स्थित रानी वाला जोहड़ पर हर साल बरसाती मौसम में पानी ओवर-फ्लो होता है। इस कारण गांव की गलियों में जलभराव हो जाता है। इस जोहड़ के आस-पास के 150 से 200 घरों में तीन से चार फीट तक बरसाती पानी भर जाता है। हर वर्ष इन गरीब लोगों का आर्थिक नुकसान होता है, जिससे परेशान होकर जोहड़ के आस-पास रहने वाले लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। गांव के लोगों को पलायन करते देख पंचायत ने मुख्यमंत्री से लेकर पंचायत मंत्री को ज्ञापन सौंपे लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन रविंद्र बलियाला को मांगपत्र सौंपा।चेयरमैन ने जिला परिषद सिरसा के सीईओ डॉ. सुभाष चन्द्र को रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए थे। जिसके बाद वीरवार को उन्होंने अपनी टीम के साथ जोहड़ का निरीक्षण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।