{"_id":"689d75430ed222ce470fc724","slug":"video-video-tha-bta-saga-mahal-na-gamata-ma-lgaii-chhalga-chhata-bta-ka-shava-mal-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दो बेटों संग महिला ने गोमती में लगाई छलांग, छोटे बेटे का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दो बेटों संग महिला ने गोमती में लगाई छलांग, छोटे बेटे का शव मिला
पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपने दो बेटों संग गोमती नदी में औसानेश्वर घाट पुल से छलांग लगा दी। इनमें छोटे बेटे का शव नैपुराघाट पुल के पास गोताखोरों ने नदी से बरामद किया। महिला व उसके एक बेटे के शव की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के बिबियापुर गांव के पूर्व प्रधान मंशाराम की पुत्री मिथिलेश कुमारी (28) की शादी 2017 में सधाई भगतपुरवा निवासी मनोज यादव से हुई थी। 2021 में पति की मौत के बाद 2025 में मिथिलेश कुमारी का विवाह देवर भोला उर्फ हुकुम सिंह से हुआ था।
बुधवार को परिवार में किसी बात को लेकर इतना ज्यादा विवाद हो गया कि मिथिलेश कुमारी ने अपने दोनों बच्चों के साथ जिंदगी समाप्त करने की ठान ली। वह बच्चों को लेकर घर से निकली और देर शाम नदी में छलांग लगा दी।
घटना की सूचना पर गुरुवार सुबह कोठी पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की लेकिन औसानेश्वर घाट पर कोई सुराग नहीं मिला। नैपुराघाट के पास शव उतराता दिखा तो गोताखोर उसे निकालकर बाहर लाए। एसएचओ कोठी जेपी सिंह ने बताया कि महिला व उसके दूसरे बच्चे की तलाश नदी में की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।