{"_id":"68b533e6af6ed9061a0f03d2","slug":"video-water-filled-in-school-due-to-rain-2025-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा: बारिश के कारण स्कूल में भरा पानी, कहीं टपक रही छतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: बारिश के कारण स्कूल में भरा पानी, कहीं टपक रही छतें
जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश का असर देखने को मिल रहा है। जहां पर रविवार को बारिश के चलते छत गिरने की घटना सामने आई थी। सोमवार को सुबह से शुरू हुई बारिश के कारण कई स्कूलों में पानी भर गया। दो दिन की छुट्टी के बाद जागे स्कूल प्रबंधन ने हालात देखकर स्कूल की छुट्टी कर दी। वहीं, कई स्कूलों में बच्चे व शिक्षक मिलकर बैंच व अन्य सामान बरसाती पानी से निकालते हुए नजर आए। वहीं, सिरसा के बालभवन में भी दो से तीन फीट तक पानी भर गया।
कुछ इसी प्रकार के हालात शहर के मुख्य बाजारों में देखने को मिल रहे है। जहां पर दो से तीन फीट पानी भरा हुआ है। पिछले 24 घंटे के अंदर 88 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव हुआ है। वहीं, सेम के एरिया में जलभराव के चलते सिरसा से भादरा रूट को बंद कर दिया गया है। चोपटा जाने के लिए वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे कॉलेज व स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।