सोनीपत। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी ) एक्सप्रेसवे को अतिक्रमण मुक्त रखने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बुधवार को पुलिस और एचएसआईआईडीसी ने संयुक्त अभियान चलाया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट अश्वनी कौशिक की मौजूदगी में एक्सप्रेसवे के राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। वहीं सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े कर यातायात में बाधा डालने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को इम्पाउंड किया गया।
यह अभियान पुलिस आयुक्त ममता सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं यातायात) सोनाक्षी सिंह के निर्देशन में चलाया गया। अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक थाना मुरथल प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने किया। इस दौरान एचएसआईआईडीसी के जेई नीरज और केएमपी एक्सप्रेसवे परियोजना के अधिकारी भी मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करते हुए राइट ऑफ वे क्षेत्र में किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अभियान के दौरान एक्सप्रेसवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। यातायात में बाधा बन रहे वाहनों को इम्पाउंड कर नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया।
निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वाहन चालकों से अपील की गई कि वह केवल निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करें और एक्सप्रेसवे के राइट ऑफ वे क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें।
ट्रैफिक थाना मुरथल प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने कहा कि केएमपी एक्सप्रेसवे को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने, यातायात को सुरक्षित एवं सुचारु रखने और सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के लिए ऐसे संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि हाईवे किनारे खाद्य पदार्थ बेचने के लिए स्टाल या वाहन खड़े करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।