{"_id":"6a72daa1f551c007b900db30","slug":"ludhiana-s-budha-dariya-poses-a-major-pollution-crisis-with-no-relief-despite-a-650-crore-project-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना का बुड्ढा दरिया बना प्रदूषण का बड़ा संकट, 650 करोड़ के प्रोजेक्ट के बावजूद नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना का बुड्ढा दरिया बना प्रदूषण का बड़ा संकट, 650 करोड़ के प्रोजेक्ट के बावजूद नहीं मिली राहत
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 05 Aug 2026 12:35 PM IST
Link Copied
कभी स्वच्छ जलधारा के रूप में पहचान रखने वाला बुड्ढा दरिया आज शहर में प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत बन चुका है। दशकों से इसमें बह रहा जहरीला पानी न केवल लुधियाना बल्कि राजस्थान तक के इलाकों में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताओं का कारण बन रहा है। शहर में करीब 14 किलोमीटर तक बहने वाला यह दरिया सात विधानसभा क्षेत्रों से गुजरता है, जिसके किनारे लाखों लोग रहते हैं और उन्हें बदबू, गंदगी तथा बीमारियों के खतरे का सामना करना पड़ता है। बुड्ढा दरिया के कायाकल्प के लिए सरकार की ओर से लगभग 650 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम चल रहा है। राज्यसभा सांसद एवं पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल और उनकी टीम भी दरिया की सफाई में लगातार जुटी हुई है, लेकिन अब तक लोगों को प्रदूषण से अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी है। वहीं शहर में बढ़ते वाहनों और औद्योगिक इकाइयों की चिमनियों से निकलने वाला धुआं भी वायु प्रदूषण को लगातार बढ़ा रहा है, जिससे लुधियाना के पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर संकट गहराता जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।