{"_id":"6813427d39971cab3802ef39","slug":"video-chief-ministers-flying-squad-raids-illegal-jeans-dyeing-factory-in-kharkhoda-sonipat-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के खरखौदा में अवैध जींस रंगाई फैक्टरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के खरखौदा में अवैध जींस रंगाई फैक्टरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता का छापा
सोनीपत के खरखौदा में सोनीपत रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप अवैध रूप से संचालित एक रंगाई फैक्टरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापा डाला है। इस कार्रवाई में हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी शामिल है। फैक्टरी में नियमों को दरकिनार करते हुए जींस रंगने का अवैध कारोबार चल रहा था।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के एसआई राज सिंह के नेतृत्व में टीम जींस रंगाई फैक्टरी में पहुंची। टीम के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से फील्ड ऑफिसर अनिल कुमार भी थे। जांच के दौरान टीम ने पाया कि फैक्टरी में उपयोग किए गए रसायन युक्त पानी को बिना ट्रीटमेंट के सीधे बाहर छोड़ा जा रहा था, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा था। टीम ने फैक्टरी के संचालन में किसी भी प्रकार की स्वीकृत एनओसी या प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली का अभाव पाया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अवैध रूप से छोड़ा गया रसायन मिश्रित पानी न केवल भूमि की उर्वरता को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि आसपास के जल स्रोतों को भी प्रदूषित कर रहा है। इससे क्षेत्र की खेती योग्य भूमि व फसलें भी प्रभावित हो रही हैं।
सीएम फ्लाइंग टीम ने फैक्टरी से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध व पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले उद्योगों के ठोस कार्रवाई की जाएगी। टीम मौके पर जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।