Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Farmers face increased hardship as the grain market remains closed every other day; wheat sowing operations are affected.
{"_id":"6afaeff1393114dd900b9b04","slug":"video-farmers-face-increased-hardship-as-the-grain-market-remains-closed-every-other-day-wheat-sowing-operations-are-affected-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हर दूसरे दिन अनाज मंडी बंद रहने से किसानों की बढ़ी परेशानी, गेहूं की बिजाई का काम प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर दूसरे दिन अनाज मंडी बंद रहने से किसानों की बढ़ी परेशानी, गेहूं की बिजाई का काम प्रभावित
गोहाना। शहर की नई अनाज मंडी धान की आवक अधिक होने से सड़कों पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है। जाम से निपटने और अनाज मंडी में व्यवस्था बनाने के लिए आढ़तियों ने सोमवार को अनाज मंडी बंद रखी। दिन भर में करीब 85 हजार बैग का उठान किया गया। हर दूसरे दिन अनाज मंडी होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। अनाज मंडी बंद रहने से किसानों की धान की कटाई और गेहूं की बिजाई दोनों ही प्रभावित हो रहीं हैं। किसानों ने प्रशासन ने धान की खरीद का कार्य निरंतर जारी रखने की व्यवस्था बनाने की मांग की है।
अनाज मंडी में 1552460 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। मशीनों से कटाई के कारण अनाज मंडी में फसल की आवक अधिक हो रही है। अनाज मंडी में 60 हजार क्विंटल फसल डाली जा सकती है। अधिक फसल आने से किसानों को फसल डालने के लिए स्थान नहीं मिल रहा है। इससे चलते आढ़तियों ने बीते सप्ताह बुधवार को अनाज मंडी बंद रखी थी। इसके बाद शुक्रवार को फिर से अनाज मंडी बंद रखी गई। रविवार को अधिक फसल आने से किसान दोपहर बाद दो बजे तक जाम में फंसे रहे थे। इसे देखते हुए आढ़तियों ने सोमवार को अनाज मंडी बंद कर फसल का उठान करवाया। आढ़तियों ने बुधवार को भी अनाज मंडी बंद रखने का शेड्यूल बनाया हुआ है। फिलहाल किसान धान की कटाई के बाद गेहूं की बिजाई करवा रहे हैं। बार-बार अनाज मंडी बंद होने से किसानों की गेहूं की बिजाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान संदीप मलिक का कहना है कि अनाज मंडी में फसल की आवक अधिक होने से व्यवस्था बिगड़ रही है। किसानों को फसल उतारने का स्थान उपलब्ध करवाने के लिए ही मंडी बंद रखी जाती है। इस बारे में किसानों को भी पहले ही सूचित कर दिया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।