{"_id":"69d7957ba6bc5cadf40a84fe","slug":"video-minister-krishna-lal-panwar-made-a-surprise-inspection-of-gohana-grain-market-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने किया गोहाना अनाज मंडी का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने किया गोहाना अनाज मंडी का औचक निरीक्षण
हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गोहाना अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया और गेहूं खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को साफ कहा कि खरीद के दौरान किसी भी किसान को परेशानी नहीं होनी चाहिए और मंडी में आने वाले किसानों के एक-एक दाने की खरीद की जाए।
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मंडियों में आने वाले किसानों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए सभी विभागों को पहले ही निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मंडी में गेहूं की गुणवत्ता, नमी की जांच, बायोमीट्रिक पंजीकरण व्यवस्था और किसानों के लिए की गई सुविधाओं को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू ढंग से चलाई जाए ताकि किसानों को किसी तरह की दिक्कत न आए।
उन्होंने कहा कि मंडी में गेहूं के उठान, भंडारण और बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री ने कहा कि किसानों के साथ धोखाधड़ी रोकने के लिए बायोमीट्रिक प्रणाली लागू की गई है। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि फसल की बिक्री में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो और किसान को उसका पूरा हक मिले।
इस मौके पर डीसीपी गोहाना जितेंद्र गहलावत, एसडीएम डॉ अनमोल, बीडीपीओ डॉ परमजीत रंगा, भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, मार्केट कमेटी चेयरमैन कृष्ण सैनी, इंद्रजीत विरमानी, मार्केट कमेटी सचिव सुरेश कुमार, हैफेड मैनेजर ज्योति, वेयरहाउस मैनेजर रेनूबाला, अनाज मंडी प्रधान श्यामलाल वशिष्ठ सहित कई आढ़ती और किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।