{"_id":"68d5310330f1be3a02076a38","slug":"video-mla-laid-the-foundation-stone-of-public-health-unit-2025-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: विधायक ने सीएचसी बढ़खालसा में किया ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: विधायक ने सीएचसी बढ़खालसा में किया ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर वीरवार को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के शुभारंभ पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बढ़खालसा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक निखिल मदान ने ब्लॉक पब्लिक हैल्थ यूनिट के भवन का भी शिलान्यास किया।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला सशक्तीकरण के लिए जो संकल्प लिया था आज उसको पूरा करके दिखाया है। अब हरियाणा की इस योजना की पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए मासिक सहायता मिलेगी। विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए मातृशक्ति का सबसे बड़ा योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना से न केवल महिलाएं आर्थिक तौर पर मजबूत बनेंगी बल्कि वे हर स्तर पर आगे बढ़ेंगी। इस मौके पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें नागरिकों ने दिनभर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। विधायक ने एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष वेदपाल शास्त्री, जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा, नायब तहसीलदार अभिनव, पंचायत एवं विकास विभाग के कार्यकारी अभियंता कुलबीर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनविता कौशिक भी मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।