Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : Shyam lovers took out a grand Nishan Yatra on the occasion of Shyam Janmotsav in Sonipat
{"_id":"673312739f4590ca4c0176ef","slug":"video-shyam-lovers-took-out-a-grand-nishan-yatra-on-the-occasion-of-shyam-janmotsav-in-sonipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में श्याम जन्मोत्सव पर श्याम प्रेमियों ने निकाली भव्य निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में श्याम जन्मोत्सव पर श्याम प्रेमियों ने निकाली भव्य निशान यात्रा
सोनीपत में श्याम जन्मोत्सव पर श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट, सोनीपत धाम व जिलाभर के श्याम प्रेमियों की ओर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा की शुरुआत कामी रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बाबा धाम मंदिर से की गई। इसमें काफी श्याम प्रेमियों ने निशान ध्वज उठाकर हिस्सा लिया। यात्रा में विधायक निखिल मदान ने भी श्रद्धालुओं के साथ निशान उठाकर भाग लिया व श्याम नाम की महिमा का गुणगान किया।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि श्याम बाबा कलयुग के भगवान हैं। वह सच्चे मन से पूजने वाले अपने हर भक्त की मनोकामना पूरी करते हैं। निशान यात्रा कामी रोड से प्रारंभ होकर बस अड्डा, गीता भवन चौेक, मिशन चौक सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई सोनीपत धाम पहुंची। शहर के मुख्य मार्गों पर श्याम प्रेमियों ने पुष्प वर्षा के साथ निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कई जगह प्रसाद का वितरण किया गया। यात्रा में श्रद्धालुओं ने 500 से ज्यादा श्याम ध्वज उठाएं। श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते व भजन से श्याम नाम का गुणगान करते हुए चले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।