{"_id":"69c28599fce1dcbb1f0e10b7","slug":"video-thieves-set-fire-to-the-warehouse-after-stealing-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: कैटरर्स की दुकान से नकदी व दो लैपटॉप चोरी करने के बाद गोदाम में चोरों ने लगाई आग, लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: कैटरर्स की दुकान से नकदी व दो लैपटॉप चोरी करने के बाद गोदाम में चोरों ने लगाई आग, लाखों रुपये का नुकसान
पुरखास अड्डा स्थित बालाजी डेरी एवं कैटरर्स की दुकान में सोमवार देर रात चोरों ने घुसकर 80 हजार रुपये व दो लैपटॉप चुराने के बाद पेट्रोल डालकर गोदाम में आग लगा दी। जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर निवर्तमान मेयर राजीव जैन मौके पर पहुंचे और पीड़ित मोहित कटारिया से घटना की जानकारी ली। मोहित ने बताया कि देर रात साढ़े बारह बजे के बाद चोर दुकान में घुसे और सबसे पहले बिजली के तार काट दिए ताकि सीसीटीवी बंद हो जाएं और फिर ऑफिस का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 80 हजार रुपये चुरा ली। चोर इसके बाद गोदाम में घुसे और पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे गोदाम में रखा किरयाने का सारा सामान जलकर राख हो गया। गैस सिलिंडर भी लीक कर दिए ताकि सब कुछ जलकर राख हो जाये। शुक्र यह रहा कि गैस सिलिंडर फटे नहीं अन्यथा आस पड़ोस की दुकानों में भी काफी नुकसान हो सकता था।
राजीव जैन ने पीड़ित को सांत्वना देते हुए पुलिस अधिकारियों को फोन किये और कहा कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ा जाये। उन्होंने बताया कि घटना को देखने से लगता यही है कि किसी ने साजिश करके घटना को अंजाम दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।