{"_id":"669a4580c62f5741f8023caf","slug":"video-a-young-man-died-after-drowning-in-a-pond-in-barsar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बड़सर में तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना बड़सर के तहत एक युवक के तालाब में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। युवक की पहचान अंकुश(24) पुत्र कुलदीप चंद निवासी पलाता (दलचेहड़ा) डाकघर नैन, तहसीन बड़सर के रूप में हुई है। युवक शुक्रवार दोपहर बाद दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया था। लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी युवक पानी से नहीं निकला तो दोस्तों ने आसपास के लोगों को सहायता के लिए बुलाया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों सहित पुलिस, दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दो घंटे से युवक को ढूंढने के लिए सर्च अभियान जारी रहा लेकिन युवक को बाहर नहीं निकाला जा सका। ऐसे में पुलिस की ओर से नंगल से गोताखोरों को बुलाया गया। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही युवक के शव को निकाल लिया गया। मृतक अंकुश ने बीएससी तक पढ़ाई की थी। वर्तमान में वह उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को परिजन बिझड़ी में पारिवारिक समारोह में गए हुए थे। ऐसे में अंकुश दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया हुआ था। अंकुश के पिता कुलदीप चंद सेवानिवृत्त अध्यापक हैं और भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। इस बारे में एसडीपीओ बड़सर सचिन हीरेमठ ने कहा कि युवक के डूबने की सूचने मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया था। सर्च ऑपरेशन के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।