{"_id":"6ad22806bb55eea0390363a4","slug":"video-bilaspur-dc-rahul-kumar-inspected-the-preparations-for-the-ranji-trophy-match-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: रणजी ट्रॉफी मुकाबले की तैयारियों का डीसी राहुल कुमार ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: रणजी ट्रॉफी मुकाबले की तैयारियों का डीसी राहुल कुमार ने किया निरीक्षण
बिलासपुर में 25 साल बाद रणजी ट्रॉफी क्रिकेट मुकाबले का रोमांच देखने को मिलेगा। लुहणू क्रिकेट ग्राउंड में 18 से 21 अक्तूबर तक हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबले के आयोजन को लेकर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को उपायुक्त राहुल कुमार ने मैदान में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आयोजन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। वर्ष 2001 के बाद बिलासपुर में रणजी ट्रॉफी मुकाबला आयोजित हो रहा है। उपायुक्त ने इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि इससे बिलासपुर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। साथ ही स्थानीय खेल प्रेमियों को उच्च स्तर के क्रिकेट का रोमांच देखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने जिले के लोगों से अधिक संख्या में लुहणू क्रिकेट ग्राउंड पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की। मुकाबले में मुंबई की टीम के चर्चित खिलाड़ी सरफराज खान और तुषार देशपांडे भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। स्थानीय युवा क्रिकेटरों को अनुभवी खिलाड़ियों का खेल करीब से देखने और उनकी तकनीक से सीखने का अवसर मिलेगा। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का मौका देते हैं। मैच के दौरान ‘से नो टू ड्रग्स’ का संदेश देकर युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि इस आयोजन से जिले में खेल गतिविधियों के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता सहित एचपीसीए के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। हिमाचल और मुंबई के बीच मुकाबला प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।