{"_id":"6aa7cc79fd344f478b06f3f6","slug":"video-jaddu-kuljyar-school-girls-win-block-level-volleyball-title-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: खिताब जीतकर लौटीं जड्डू कुलज्यार की छात्राएं, स्कूल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: खिताब जीतकर लौटीं जड्डू कुलज्यार की छात्राएं, स्कूल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जड्डू कुलज्यार की छात्राओं ने खंड स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं का स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भव्य स्वागत किया। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
एसएमसी प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि छात्राओं ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विजेता का खिताब हासिल किया। उनकी इस सफलता से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। छात्राओं के स्कूल पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। जीत की खुशी में विद्यालय में विद्यार्थियों को मिठाई भी बांटी गई।
प्रधानाचार्य ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि खंड स्तर पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीतना विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने छात्राओं के साथ खेल प्रशिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छात्राओं ने मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के बल पर यह सफलता हासिल की है। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि छात्राएं आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।