{"_id":"6ad486872aca8cf4fb082ada","slug":"video-kotlu-village-expired-medicines-dumped-drain-bilaspur-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर के कोटलू गांव में नाले में फेंकी मिलीं एक्सपायरी दवाइयां, पेयजल स्रोतों की सुरक्षा पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर के कोटलू गांव में नाले में फेंकी मिलीं एक्सपायरी दवाइयां, पेयजल स्रोतों की सुरक्षा पर उठे सवाल
Ankesh Dogra
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:12 PM IST
Link Copied
झंडूता उपमंडल के कोटलू गांव के साथ लगते नाले में एक्सपायरी दवाइयां फेंके जाने का मामला सामने आया है। नाले में दवाइयां और कूड़ा-कचरा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस घटना ने दवाइयों के सुरक्षित निपटान और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
नाले में दवाइयां फेंके जाने के बाद आसपास के पेयजल स्रोतों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। आशंका जताई जा रही है कि बारिश के पानी के साथ ये दवाइयां बहकर नीचे की ओर जलस्रोतों तक पहुंच सकती हैं। हालांकि, जलस्रोतों के दूषित होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
मामला सामने आने के बाद औषधि निरीक्षक दिनेश गौतम ने मौके पर मिली दवाइयों को कब्जे में ले लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। अब यह जांच का विषय है कि एक्सपायरी दवाइयां वहां किसने फेंकीं और उनका निपटान निर्धारित नियमों के अनुसार क्यों नहीं किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।