{"_id":"6aeb08161818eceaf9059898","slug":"video-video-womens-commission-organized-an-awareness-program-in-bilaspur-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: महिला आयोग ने बिलासपुर में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: महिला आयोग ने बिलासपुर में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम
डिजिटल युग में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के अपराधों के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहना जरूरी है। स्टॉकिंग को सामान्य व्यवहार समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि किसी महिला की इच्छा के विरुद्ध बार-बार उसका पीछा करना या संपर्क करने का प्रयास करना गंभीर अपराध है। यह बात हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने बुधवार को जिला परिषद सभागार बिलासपुर में आयोजित एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कही। महिला आयोग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को पीछा करना, साइबर अपराध और ऑनलाइन उत्पीड़न के प्रति जागरूक करना था। विद्या नेगी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। महिलाओं को किसी भी तरह के उत्पीड़न पर चुप रहने के बजाय आगे आकर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें, ताकि धोखाधड़ी से जुड़े लेनदेन पर समय रहते कार्रवाई हो सके।
उन्होंने ऑनलाइन खरीदारी के लिए फर्जी वेबसाइटों से बचने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और ओटीपी सहित बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ अन्य महिलाओं को भी जागरूक करना चाहिए, ताकि समाज में ऐसा सुरक्षित वातावरण तैयार हो सके, जहां महिलाएं बिना किसी भय के अपनी बात रख सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।