{"_id":"65ec0c022f72268a3900ba51","slug":"video-assembly-speaker-kuldeep-singh-pathania-attended-the-annual-function-of-chuwadi-college","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चुवाड़ी कॉलेज के वार्षिक समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चुवाड़ी कॉलेज के वार्षिक समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल
चंबा जिले के राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के सालाना समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। महाविद्यालय परिसर पहुंचने पर विस अध्यक्ष का समर्थकों की ओर से फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने विस अध्यक्ष को स्मृति चिंह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सालाना समारोह का आगाज विद्यार्थियों सरस्वती वंदना के गायन से किया गया। इसके बाद महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पहाड़ी, पंजाबी, हिंदी, हरियाणवी गीतों पर एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर पंड़ाल में बैठे लोगों को थिरकने पर विवश कर दिया। विस अध्यक्ष ने युवाओं को पढ़ाई के अलावा विभिन्न प्रकार की खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कही। कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियांवित कर रही है। बताया कि आज के समय में शिक्षा के बल पर विद्यार्थी बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य ने सालाना रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।