{"_id":"69dca2f5e3d88f12e40c2ece","slug":"video-chamba-bjp-organizes-protest-rally-against-state-government-in-bhanjraru-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: भंजराडू में भाजपा का प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: भंजराडू में भाजपा का प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली का आयोजन
Ankesh Dogra
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:31 PM IST
Link Copied
चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराडू में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। यह रैली बस स्टैंड भंजराडू से शुरू होकर पूरे बाजार से होते हुए आगे तक निकाली गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। रैली की अध्यक्षता चुराह के विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार अपनी कुनीतियों के कारण जनता को गुमराह कर रही है और विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को जानबूझकर रोका जा रहा है। डॉ. हंसराज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहले बीपीएल के नाम पर लोगों को भ्रमित किया और अब पंचायती चुनावों को लेकर भी जनता को भटकाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आज तक वे न तो क्षेत्र के लिए कोई मंत्री या मुख्यमंत्री ला पाए और न ही कोई ठोस विकास कार्य करवा सके। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा क्षेत्र में कई विभागीय भवन तैयार होने के बावजूद दो-दो वर्षों से उनका लोकार्पण नहीं हो पाया है, जिससे जनता को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जल्द इन भवनों का लोकार्पण नहीं करती है, तो भाजपा स्वयं इन्हें जनता और संबंधित विभागों को समर्पित करेगी। इस अवसर पर भंजराडू मंडल अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, कोठी मंडल अध्यक्ष तिलक राज, बेरा मंडल अध्यक्ष परस राम, पूर्व जिला परिषद सदस्य तेज सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।