{"_id":"6814b869a4ec6d66e90154b8","slug":"video-chamba-people-surrounded-the-police-station-in-pangi-after-a-patwari-molested-a-woman-2025-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: पांगी में पटवारी द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर लोगों ने किया पुलिस थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: पांगी में पटवारी द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर लोगों ने किया पुलिस थाने का घेराव
जनजातीय क्षेत्र पांगी के एक पटवार सर्कल में तैनात पटवारी द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में शुक्रवार पांगी के लोगों ने आवासीय आयुक्त पांगी और पुलिस थाना पांगी का घेराव किया। इस दौरान पीड़िता के परिजन, पांगी के महिला-पुरूष मंडल और पांगीवासी शामिल रहे। पांगीवासियों ने एक स्वर में आरोपी पटवारी के खिलाफ अमल में लाई गई कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग उठाई। आरसी पांगी द्वारा पुलिस विभाग के एसएचओ को मौके पर बुला कर लोगों को स्थिति स्पष्ट करने बारे अवगत करवाया। एसएचओ पांगी ने आवासीय आयुक्त कार्यालय में पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी लोगों संग सांझा की। लेकिन, पांगीवासियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। जिसके बाद लोग आरोपी पटवारी को उनके हवाले करने की बात पर अड़ गए और आवासीय आयुक्त कार्यालय से किलाड़ थाना का रूख किया। पुलिस कार्यप्रणाली से असंतुष्ट लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस थाना परिसर के बाहर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुख्य गेट को बंद कर दिया। लोगों, महिलाओं की भीड़ पुलिस मुख्यालय का गेट को खोलने के प्रयास कर आगे बढ़ने की कोशिश में जुट गई। आवासीय आयुक्त पांगी द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने के बाद सायं 3:00 बजे लोग पीछे हटे। सायं चार बजे पांगीवासियों ने आरसी पांगी से मिल कर आरोपी पटवारी के खिलाफ शनिवार सुबह तक सख्त कदम उठाते हुए उसे निलंबित करने और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाही करने को लेकर चेताया है। ऐसा न होने पर पांगीघाटी के लोगों ने आवासीय आयुक्त कार्यालय के बाहर क्रमिक अनशन आरंभ करने की चेतावनी दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।