{"_id":"66c5d330d15ff4cd76020e16","slug":"video-congress-protests-against-churah-mla-hansraj-burns-effigy","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चुराह विधायक हंसराज के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चुराह विधायक हंसराज के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग
चुराह विधायक हंसराज पर लगे युवती से अश्लील चैट के मामले को लेकर चुराह कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। बुधवार को चुराह कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर, कांग्रेसी नेता यशबंत खन्ना, प्रदेश कांग्रेस सचिव दिलदार अली बटट की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और सदस्यों ने भंजराडू बाजार में चुराह विधायक का पूतला फूंक कर मूर्दाबाद तक के नारे लगाए। कांग्रेसियों ने भंजराडू स्टैंड से लेकर उपमंडलाधिकारी कार्यालय चुराह तक रोष रैली निकाली। कांग्रेसी पदाधिकारियों ने विधायक के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए उपमंडलाधिकारी चुराह के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर निष्पक्ष जांच और विधानसभा अध्यक्ष से चुराह विधायक की विधानसभा से सदस्यता रद्द करने की मांग उठाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।