सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Bhilwara : Widespread impact of Bharat Bandh, atmosphere peaceful under the supervision of police

Bhilwara : भीलवाड़ा और शाहपुरा में भारत बंद का व्यापक असर, पुलिस और प्रशासन की निगरानी में माहौल शांतिपूर्ण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2024 10:38 AM IST
Bhilwara : Widespread impact of Bharat Bandh, atmosphere peaceful under the supervision of police
भीलवाड़ा और शाहपुरा जिलों में आज भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के फैसले के विरोध में अजा-जजा संगठनों द्वारा बुलाए गए इस बंद ने दोनों जिलों में जनजीवन को प्रभावित किया है।

औद्योगिक नगरी भीलवाड़ा में सुबह से ही बंद का असर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। स्कूल, कॉलेज, दुकानें और बाजार सभी बंद रहे, जिससे पूरे शहर में सन्नाटा पसरा रहा। बंद के आह्वान के कारण आम लोग भी अपने घरों में ही रहने को मजबूर हुए। महत्वपूर्ण यह है कि बंद का समर्थन व्यापार संघ ने भी किया, जिसके चलते शहर के सभी प्रमुख बाजार बंद रहे। जिला प्रशासन ने बंद को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों और कोचिंग सेंटरों में अवकाश घोषित कर दिया था। साथ ही पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किए थे। शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में पुलिस बल तैनात है। व्यापार संघ द्वारा बंद को दोपहर 2 बजे तक का समर्थन मिलने के बावजूद आमजन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मेडिकल और अन्य आवश्यक सेवाओं को चालू रखा था लेकिन चाय, नाश्ते और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानें बंद रहने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

शाहपुरा जिले में भी भारत बंद का व्यापक असर दिखाई दिया। यहां भी सुबह से ही शहर के सभी बाजार और दुकानें बंद रहीं, जिससे शहर में सन्नाटा छाया रहा। पुलिस और प्रशासन ने शाहपुरा में भी चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की थीं। बाजारों में सुबह से ही अजा-जजा संगठनों के पदाधिकारी खुली हुई दुकानों को बंद कराते नजर आए। इसके चलते चाय, नाश्ते, सब्जी, और फल की दुकानों के बंद होने से आम जनता को काफी असुविधा हुई। शाहपुरा के व्यापार मंडल ने भी बंद का समर्थन करते हुए दोपहर 12 बजे तक दुकानों को बंद रखने की सहमति दी थी। इस बीच जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने पहले ही शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया था, जिससे स्कूल और कॉलेज भी बंद रहे।

दोनों जिलों में पुलिस और प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बंद के दौरान भीलवाड़ा और शाहपुरा में अब तक किसी भी तरह के हिंसा या उपद्रव की सूचना नहीं मिली है लेकिन आम जनता को दैनिक आवश्यकताओं की कमी के चलते कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पुलिस और प्रशासन की सख्त निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं के चलते बंद के दौरान शांति बनी रही।
 
भीलवाड़ा और शाहपुरा में भारत बंद का व्यापक असर, पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगरानी वीडियो
भीलवाड़ा और शाहपुरा में भारत बंद का व्यापक असर, पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगरानी वीडियो - फोटो : credit
 
भीलवाड़ा और शाहपुरा में भारत बंद का व्यापक असर, पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगरानी वीडियो
भीलवाड़ा और शाहपुरा में भारत बंद का व्यापक असर, पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगरानी वीडियो - फोटो : credit
 
भीलवाड़ा और शाहपुरा में भारत बंद का व्यापक असर, पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगरानी वीडियो
भीलवाड़ा और शाहपुरा में भारत बंद का व्यापक असर, पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगरानी वीडियो - फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Dhar: बच्चे की मासूम शिकायत सुनकर पुलिस का आया प्यार, रोते-रोते बोला- इकबाल को जेल में बंद कर दो, देखें वीडियो

20 Aug 2024

VIDEO : सादाबाद-मुरसान रोड स्थित गांव महावतपुर में टीनशेड और दीवार गिरी, एक परिवार के सात घायल

20 Aug 2024

VIDEO : मिठाई की दुकान पर पहुंचा भालू, मशहूर बर्फी का उठाया लुत्फ

20 Aug 2024

VIDEO : इटावा में प्रधान पति की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

20 Aug 2024

VIDEO : चौमुहां में कुश्ती दंगल का आयोजन, सैकड़ों पहलवानों ने दिखाया दांव पेच; अंत तक डटे रहे दर्शक

20 Aug 2024
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा के राया में लंबी कूद प्रतियोगिता आयोजित, भूपेंद्र को प्रथम...तो कृष्णा को मिला दूसरा स्थान

20 Aug 2024

VIDEO : भराड़ीसैंण पहुंचीं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष, लिया विधानसभा सत्र की व्यवस्थाओं का जायजा

20 Aug 2024
विज्ञापन

Vidisha News: क्यूटन नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, सीएम ने पीड़ित परिवार को दी 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता

20 Aug 2024

Tikamgarh News: सांप के डसने पर पुलिस की तत्परता से बची युवती की जान, रक्षाबंधन पर राखी बांधकर जताया आभार

20 Aug 2024

VIDEO : जंगल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, घरवाले बोले- हत्या की गई

20 Aug 2024

VIDEO : कोलकाता में डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के मामले में करनाल में डॉक्टराें ने जताया रोष, निकाला कैंडल मार्च

20 Aug 2024

VIDEO : मुरादाबाद में अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक रामगंगा में बहा, गोताखोर कर रहे तलाश

20 Aug 2024

VIDEO : कैथल आन के लिए हत्या मामला: पांच सितंबर तक रिहाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे विधानसभा चुनाव का बहिष्कार

20 Aug 2024

MP News: शाजापुर में खास रहेगा भारत बंद का असर, बहुजन समाज डीजे से करा रहा मुनादी, देखें वीडियो

20 Aug 2024

Badlapur School Case: बदलापुर के स्कूल में बच्चियों से छेड़खानी पर भड़की जनता

20 Aug 2024

VIDEO : आगरा में कंपनी के मेन गेट के ताले तोड़कर अंदर घुसे चोर, घटना सीसीटीवी में कैद

20 Aug 2024

VIDEO : कानपुर में डॉक्टर की मौत के विरोध में निकाला पैदल मार्च, दुराचारियों का पुतला दहन किया

20 Aug 2024

VIDEO : पंजाब के दो युवकों की अमेरिका मे मौत, कपूरथला के साहिलप्रीत के घर पसरा मातम

20 Aug 2024

VIDEO : पंजाब के दो युवकों की अमेरिका मे मौत: स्विमिंग पूल में नहाने गए थे दोनों, दोस्त को बचाते डूबा कपूरथला का साहिलप्रीत

20 Aug 2024

VIDEO : भीतरगांव में रामगंगा नहर के जर्जर पुल पर जाम के झाम से परेशान रहे लोग

20 Aug 2024

VIDEO : ऊना में एजेंसी मैनेजर बनने के लिए पहुंचे 18, पांच का हुआ चयन

20 Aug 2024

VIDEO : विधायक सुरेश कुमार बोले- सरकारी योजनाओं को पंचायत स्तर पर तेजी से करें क्रियान्वित

VIDEO : होटल में चल रहा था ऐसा काम, फिल्मी स्टाइल में घुसी पुलिस; नौ को किया गिरफ्तार

20 Aug 2024

VIDEO : आगरा में वाहन चोर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, बाइक काटकर बेचते थे स्पेयर्स पार्ट्स

20 Aug 2024

VIDEO : कोलकाता की घटना को लेकर ABVP ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

20 Aug 2024

VIDEO : सासनी पुलिस ने अवैध तमंचा लहराने वाले युवक को किया गिरफ्तार

20 Aug 2024

Haryana Election 2024: बीजेपी जल्द जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

20 Aug 2024

VIDEO : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने जीएसटी कार्यालय में किया प्रदर्शन

20 Aug 2024

VIDEO : करनाल में कांग्रेस की संदेश यात्रा... कुमारी सैलजा ने साधा भाजपा पर निशाना

20 Aug 2024

VIDEO : बिलासपुर में यादव समाज के लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का किया विरोध, दिया ये अल्टीमेटम

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed