{"_id":"66c491b35ce6eb835b0c099a","slug":"effect-of-bharat-bandh-will-be-special-in-shajapur-bahujan-samaj-is-making-announcement-through-dj-watch-video-shajapur-news-c-1-1-noi1226-2014552-2024-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: शाजापुर में खास रहेगा भारत बंद का असर, बहुजन समाज डीजे से करा रहा मुनादी, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शाजापुर में खास रहेगा भारत बंद का असर, बहुजन समाज डीजे से करा रहा मुनादी, देखें वीडियो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Aug 2024 07:07 PM IST
अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षण में सब-कैटेगराइजेशन के विरोध में 21 अगस्त को भारत बंद का एलान किया गया है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में लिया गया है, जिसमें एससी-एसटी आरक्षण को सब-कैटेगराइज करने की बात कही गई है। आपको बता दें, मध्यप्रदेश में भी दलित, आदिवासी संगठन और कुछ राजनीतिक दल इस बंद का समर्थन कर रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी और भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी पूरे मध्यप्रदेश में इस बंद का समर्थन कर रही है। बंद के दौरान, विभिन्न संगठन और दल सुप्रीम कोर्ट के लिए फैसले के विरोध में प्रदर्शन करेंगे और अपनी मांगों को रखेंगे। यह बंद एससी-एसटी समुदाय के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है। वहीं, भारत बंद का खास असर शाजापुर जिले में भी देखने को मिल सकता है। क्योंकि यहां बहुजन समाज के द्वारा डीजे के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है और लोगों से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।