{"_id":"66c58220bb8bd22b170f896b","slug":"video-hatal-ma-magatara-na-yavata-ka-gal-ratakara-mara-dal-khatha-tarana-sa-katakara-tha-jana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : होटल में मंगेतर ने युवती को गला रेतकर मार डाला, खुद ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : होटल में मंगेतर ने युवती को गला रेतकर मार डाला, खुद ट्रेन से कटकर दी जान
बरेली में कोतवाली से सौ मीटर दूर स्थित प्रीत पैलेस होटल में शाही कस्बा निवासी युवती फरजाना उर्फ शब्बो की गला रेतकर हत्या करने के बाद मंगेतर ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। युवक आलम कुरैशी होटल के नजदीक के ही आजमनगर का रहने वाला था। मंगलवार दोपहर कमरे से युवती का शव मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने छह घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया। फिर वजह भी साफ कर दी। पता चला कि आलम का आपराधिक इतिहास होने के कारण युवती के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया था, इससे वह नाराज था। पुराना रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित होटल में आलम ने 18 अगस्त की शाम कमरा बुक किया था। उसके साथ युवती भी आई। होटल स्टाफ ने केवल आलम के आधार कार्ड का फोटो अपने मोबाइल फोन में लिया। इसके बाद आलम होटल से बाहर आता-जाता रहा। वह युवती का चाकू से गला रेतकर व शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर कब हत्या कर गया, किसी को पता नहीं चला। बाद में पता लगा कि आलम ने सोमवार रात करीब नौ बजे फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में धनेटा क्रॉसिंग के पास संगम एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।