{"_id":"6752b43857beb60684062dbe","slug":"video-district-level-competition-of-students-of-pm-shri-schools-was-held-in-chamba-diet","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंबा डाइट में हुई पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंबा डाइट में हुई पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता
प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) के तत्वाधान से जिला शिक्षा प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान सरु में जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में उप शिक्षा निदेशक (निरीक्षण, क्वॉलिटी कंट्रोल) भाग सिंह ठाकुर रहे। इसमें छह अलग-अलग प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, शतरंज, भाषण प्रतियोगिता, डिजिटल क्वेस्ट, लर्न एंड डिस्कवर लोकल साइट्स आदि को शामिल किया गया। इसमें पूरे जिला के सभी 12 पीएमश्री विद्यालयों ने भाग लिया। राजकीय बाल वरिष्ठ उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा से प्रधानाचार्य जितेंद्र जंदरोटिया के मार्गदर्शन में सात विद्यार्थियों रोहित राणा, इंद्रजीत सिंह, अशिक्त मेहरा, शिवेन ठाकुर, नितिन राणा, अमनदीप ठाकुर, करण कुमार ने भाग लिया। इन बच्चों के साथ सहयोगी अध्यापक के रूप में प्रवक्ता भूगोल धीरज सिंह और आचार्य हेम सिंह ठाकुर ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम के जिला स्तरीय समन्वयक रोहित ठाकुर रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।