{"_id":"6aeeea06523e1956f9094d35","slug":"video-hrtc-to-provide-relief-to-passengers-before-and-after-diwali-89-buses-are-in-service-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: दिवाली से पहले और बाद यात्रियों को राहत देगा एचआरटीसी, 89 बसें दे रहीं सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: दिवाली से पहले और बाद यात्रियों को राहत देगा एचआरटीसी, 89 बसें दे रहीं सेवाएं
दिवाली से पहले और बाद यात्रियों को राहत देगा एचआरटीसी, 89 बसें दे रहीं सेवाएं दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से चलाई गईं अतिरिक्त बसें, रविवार शाम सात बजे के बाद थम जाएंगे निगम की बसों के पहिये धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम के धर्मशाला मंडल के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं, ताकि बाहरी राज्यों में काम करने वाले लोग आसानी से अपने घर पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि दिवाली के दौरान धर्मशाला मंडल की 89 बसें सेवाएं दे रही हैं। रविवार को शाम सात बजे के बाद निगम की बसों के पहिये थम जाएंगे। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए जोगिंदरनगर से कांगड़ा के लिए शाम सात और साढ़े सात बजे विशेष बसें चलाई जाएंगी। दिवाली के बाद भी यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।