{"_id":"67bc2caef51e914f250e0be1","slug":"video-approval-given-for-appointment-of-legal-guardians-for-four-disabled-persons-in-hamirpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हमीरपुर में चार दिव्यांगजनों के लिए कानूनी संरक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हमीरपुर में चार दिव्यांगजनों के लिए कानूनी संरक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी
राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के अंतर्गत गठित स्थानीय समिति की त्रैमासिक बैठक सोमवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने मानसिक विकलांगता, ऑटिज्म, सेरीब्रल पाल्सी और बहु विकलांगता से ग्रस्त लोगों के लिए कानूनी संरक्षकों की नियुक्ति के मामलों पर व्यापक चर्चा की। उपायुक्त ने बताया कि मानसिक विकलांगता, ऑटिज्म, सेरीब्रल पाल्सी और बहुविकलांगता से ग्रस्त बच्चों के माता-पिता स्वभाविक रूप से इन बच्चों के संरक्षक होते हैं। लेकिन, 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ऐसे लोगों के लिए कानूनी संरक्षकों की नियुक्ति आवश्यक होती है, ताकि ये अधिकृत संरक्षक दिव्यांगजनों की ओर से सभी आवश्यक औपचारिकताएं को पूर्ण कर सकें। यदि दिव्यांगजन के संरक्षक की नियुक्ति के लिए भाई, बहन या रिश्तेदारों में से आवेदनकर्ता हो तो अन्य भाई-बहनों और रिश्तेदारों का अनापत्ति प्रमाणपत्र अनिवार्य होता है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में अभी तक 196 ऐसे दिव्यांगजनों के अभिभावकों को कानूनी अभिभावक प्रमाणपत्र जारी किए जा चुके हैं। वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के दौरान प्राप्त पांच नए आवेदनों को भी समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इनमें से चार दिव्यांगजनों के लिए कानूनी संरक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई। पांचवें आवेदन में संबंधित दिव्यांगजन का यूडीआईडी कार्ड नहीं होने के कारण इसे मंजूरी नहीं दी गई तथा तहसील कल्याण अधिकारी को उक्त दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड से संबंधित सभी औचारिकाताओं को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के अधीक्षक अनिल ठाकुर ने विभिन्न मामलों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला न्यायवादी संदीप अग्निहोत्री, मेडिकल कालेज अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अजय शर्मा, डॉ. रजत कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अजय अत्री, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के अधीक्षक रवि दत्त, गैर सरकारी सदस्य चेतना शर्मा, रवि कांत और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।