{"_id":"6a6c6a887a8a39160d02a369","slug":"video-bhoranj-mla-suresh-kumar-inspects-sammu-tal-beautification-bus-stand-high-mast-light-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: विधायक सुरेश कुमार ने सम्मू ताल और निर्माणाधीन बस स्टैंड का किया निरीक्षण, हाई मास्ट लाइट का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: विधायक सुरेश कुमार ने सम्मू ताल और निर्माणाधीन बस स्टैंड का किया निरीक्षण, हाई मास्ट लाइट का किया शिलान्यास
Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:57 PM IST
Link Copied
भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधायक सुरेश कुमार ने शुक्रवार को ऐतिहासिक सम्मू ताल के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों तथा निर्माणाधीन बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और तय मानकों के अनुरूप किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। संबंधित विभागों के अधिकारियों से उन्होंने प्रत्येक परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विधायक सुरेश कुमार ने सम्मू ताल परिसर में स्थापित की जाने वाली हाई मास्ट लाइट का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से क्षेत्र में बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को शाम के समय भी सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में भोरंज विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। लंबे समय से उपेक्षित रहे इस क्षेत्र में अब करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाएं धरातल पर उतर रही हैं, जिनसे क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा।
सुरेश कुमार ने बताया कि सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद ऐतिहासिक सम्मू ताल केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं रहेगा, बल्कि पर्यटन और पिकनिक स्थल के रूप में भी अपनी नई पहचान बनाएगा। यहां भगवान शिव की 20 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सम्मू ताल को आधुनिक सुविधाओं से युक्त, स्वच्छ और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कारोबार को नई मजबूती मिलेगी। विधायक ने निर्माणाधीन बस स्टैंड का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और तय समयसीमा के भीतर परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, ब्लॉक महासचिव अनिल कुमार, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, एसडीएम शशिपाल शर्मा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।