{"_id":"66584e9ec9b55e37ad073b75","slug":"video-bjp-candidate-from-sujanpur-rajendra-rana-said-govt-sent-police-to-the-homes-of-22-bjp-workers","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा बोले- 22 भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में सरकार ने भेजी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा बोले- 22 भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में सरकार ने भेजी पुलिस
विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने सीएम सुक्खू और कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रणजीत राणा पर जुबानी हमला बोला है। 10 दिन में भाजपा कार्यकर्ताओं के 22 घरों में कांग्रेस सरकार ने रेड करवा दी। सरकार के दवाब में पुलिस दल बल के साथ दबिश दे रही है। सुजानपुर की जनता को जलील करने का कार्य शुरू कर दिया है। पटलांदर में जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र रााणा ने कहा कि समाजसेवी लोगों के घरों में रेड की जा रही है। घरों को पुलिस बल के साथ घेर रेड की जा रही है। घर में घुस कर रजाईयों को खोल-खोल रेड की जा रही है। कैप्टन रणजीत विधायक बने बिना ही लोगों के घरों में पुलिस भेज रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी के पलाही में घर हैं वहां पर रेत बजरी की गाडिय़ों से टैक्स वसूल किया जा रहा था। 500 रूपये हर गाड़ी वाले वसूल कर जजिया टैक्स लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।