{"_id":"66a8d1fccd155716d30c9157","slug":"video-demand-for-40-thousand-plants-reached-hamirpur-horticulture-department","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हमीरपुर उद्यान विभाग के पास पहुंची 40 हजार पौधों की डिमांड, जानें कितने में मिल रहे फलदार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हमीरपुर उद्यान विभाग के पास पहुंची 40 हजार पौधों की डिमांड, जानें कितने में मिल रहे फलदार पौधे
हमीरपुर जिले में बरसात के मौसम में लगने वाले 40 हजार पौधों की डिमांड उद्यान विभाग के पास पहुंची है। उद्यान विभागीय हमीरपुर के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि अभी तक 25 हजार पौधे बिक चुके है और उम्मीद है। जल्दी ही बारिश के मौसम में टारगेट पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग के नर्सिंग में भी पौधों को पैदा किया गया है और अब ब्लॉक स्तर पर पौधों की बिक्री की जा रही है। उद्यान विभाग हमीरपुर ने बरसात व सर्दी के मौसम में 60 हजार फलदार पौधे जिला भर में लगाने का लक्ष्य रखा है। इस बार समय पर बारिशें होने पर लोग फलदार पौधे खरीदने में लगे हुए हैं, ताकि समय पर पौधारोपण किया जा सके। वहीं, जिला उपनिदेशक उद्यान विभाग हमीरपुर राजेश्वर परमार ने कहा कि बरसात के मौसम में पौधों की अच्छे से देखभाल करने की जरूरत होती है और खासकर जब आजकल बारिश कम हो रही है तो वैज्ञानिक तरीकों से पौधों की देखभाल की जानी चाहिए। आईए जानते हैं किस तरह से इस मौसम में पौधों की देखभाल करें।जिला भर के ब्लॉकों में फलदार पौधों को खरीदने के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। और अभी तक ब्लॉकों में 25 हजार के करीब पौधे बिक चुके हैं। ब्लॉकों को सभी प्रकार के पौधे मुहैया करवा दिए गए है। लोग अपनी डिमांड के मुताबिक पौधे खरीदना सुनिश्चित करें। ब्लॉकों में लीची, कटहल, संतरा और आम की लोग ज्यादा डिमांड कर रहे हैं। आपको बता दें कि उद्यान विभाग ने अब तक करीब 25 हजार फलदार पौधे ब्लॉकों से बिक चुके हैं। ब्लॉकों में पौधे खरीदने का दौर लगातार जारी है। ब्लॉकों में आम दशहरी व लंगडा 65 रुपए प्रति पौधा, आम अमरपाली व मलिका 70 रुपए, लीची देहरादून 65 रुपए, आंबला कलमी 55 रुपए, संतरा नागपुरी 55 रुपए, मौसमी 55 रुपए, नींबू बारामासी 50 रुपए, नींबू कलमी 50 रुपए, नींबू वन ईयर सीडलिंग 30 रुपए, नींबू टू ईयर सीडलिंग 40 रुपए, पपीता 35 रुपए, कटहल 35 रुपए, गलगल वन ईयर सीडलिंग 30 रुपए, गलगल टू ईयर सीडलिंग 40 रुपए और अमरुद (कलमी) का एक पौधा 55 रुपए के हिसाब से बिक रहा है। ब्लॉकों में लीची, कटहल, संतरा और आम की अमरपाली व मलिका पौधों की ज्यादा डिमांड लोग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।