{"_id":"66a78a307078674e6503d9b9","slug":"video-nav-yuvak-mandal-amboya-met-deputy-commissioner-sirmour-regards-amboya-rajpur-road","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंबोया-राजपुर मार्ग पर बरसाती पानी से सड़क खत्म, आना-जाना हुआ मुश्किल, नवयुवक मंडल ने उपायुक्त सिरमौर से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंबोया-राजपुर मार्ग पर बरसाती पानी से सड़क खत्म, आना-जाना हुआ मुश्किल, नवयुवक मंडल ने उपायुक्त सिरमौर से की मुलाकात
पांवटा तहसील के अंतर्गत आने वाले अंबोया-राजपुर मार्ग पर बरसाती पानी की निकासी का समाधान न होने के कारण अंबोया गांव के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सालों से चली आ रही इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर नवयुवक मंडल अंबोया का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नाहन में उपायुक्त सिरमौर से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नवयुवक मंडल अंबोया के प्रधान महेश भंडारी, अनुज भंडारी, धीरज सेवल, आशीष शर्मा, सन्नी सेवल, हितेश मेहत्ता समेत दो दर्जन ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि अंबोया से राजपुर की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। इस मार्ग पर बरसाती पानी का सारा ढलान अंबोया की ओर है। इससे अंबोया का मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। ऐसे में बारिश में यह सड़क उनफते खाले का रूप धारण कर लेती है। सारा पानी पंचायत कार्यालय अंबोया और पंचायत कार्यालय से नीचे गांव की ओर मोड़ दिया गया है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने तीन चार कलवर्ट बना रखे हैं लेकिन वह बंद पड़े हैं। इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसका खमियाजा अंबोया गांव को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हर साल पानी सड़क में आने से तीन चार बार तो स्कूल के बाहर जो डंगे लगाए गए हैं, पानी का तेज बहाव उसे तक तोड़ चुका है। दो महीने पहले ही सड़क की मरम्मत हुई थी जो अब गड्ढो में तब्दील हो चुकी है। यह सड़क चलने लायक तक नहीं बची। ऐसे में यहां से दिन में 13 से 14 बार बसों का भी आवागमन बड़ी मुश्किल से हो रहा है। यही नहीं निजी वाहनों की भी आवाजाही भी प्रभावित है। बारिश में तेज बहाव के कारण सड़क पर वाहन फंस जाने से जाम लग जाता है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से इस समस्या का अविलंब समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जो भी सहयोग उनकी ओर से चाहिए वह देने के लिए तैयार हैं। उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा कि मामले को संबंधित विभाग को प्रेषित कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।